Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव, इन जिलों पर मंडरा रहा खतरा

चंडीगढ़ | हरियाणा के अधिकतर जिलों में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ उत्तर से थोड़ा नीचे होकर मध्य भारत से गुजर रही है। यह कच्छ, कोटा, औरैया, सिद्धि, रांची, दीघा होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसी कारण 12 सितंबर तक प्रदेश में मानसून की सक्रियता कुछ कम रहने का अनुमान है।

डॉ. खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर और दक्षिणी जिलों जैसे महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में आंशिक बादल छाए रहेंगे। यहां कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना भी है।

मौसम विभाग के अनुसार, 8 सितंबर तक हरियाणा में औसतन 381.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 563.3 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 48% अधिक है। सबसे अधिक वर्षा यमुनानगर में 1076.4 मिमी और सबसे कम सिरसा में 346.2 मिमी दर्ज की गई है।

आगामी मौसम पूर्वानुमान

  • 10 सितंबर: पंचकूला और यमुनानगर में हल्की बारिश के आसार। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और कैथल में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिलों में मौसम साफ रहेगा।
  • 11 सितंबर: मौसम का रुख 10 सितंबर जैसा ही रहेगा।
  • 12 सितंबर: पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश की संभावना है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत में हल्की बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में आसमान साफ रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.