Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर डेयरी कॉम्प्लेक्स दलदल बना, पशुपालकों ने दी आत्मदाह चेतावनी

यमुनानगर | यमुनानगर में नगर निगम द्वारा बनाया गया दडवा डेयरी कॉम्प्लेक्स इन दिनों किसी नर्क से कम नहीं दिख रहा। बरसात और उसके बाद की स्थिति ने हालात इतने बिगाड़ दिए हैं कि न पशुओं के लिए जगह बची है और न ही पशुपालकों के लिए सुरक्षित रास्ता। नतीजा यह है कि कई पशुपालक अब यहां से पलायन करने की सोच रहे हैं। उनका कहना है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो उन्हें आत्मदाह की अनुमति दी जाए।

करीब एक दशक पहले शहर से डेयरियां शिफ्ट कर यहां लाने वाले पशुपालकों का आरोप है कि निगम ने उन्हें सुविधाओं का वादा तो किया था, लेकिन आज तक कोई व्यवस्था नहीं की गई। कुलदीप मेहता, संजय पाहवा, जितेंद्र लांबा समेत कई पशुपालकों ने बताया कि पानी निकासी और गोबर प्रबंधन का कोई इंतजाम नहीं है। नतीजतन, पशु दलदल में बैठने को मजबूर हैं और यहीं से दूध भी निकाला जा रहा है। कई पशुपालक चर्म रोग तक से पीड़ित हो चुके हैं।

पशुपालकों का कहना है कि डॉक्टर, चारे वाले या बाहर से आने वाला कोई भी व्यक्ति कॉम्प्लेक्स तक पहुंच ही नहीं पाता। बार-बार लिखित और मौखिक गुहार लगाने के बावजूद निगम की ओर से सिर्फ आश्वासन ही मिला है। उनका कहना है कि अगर वे बगावत पर उतर आए तो निगम और प्रशासन दोनों के लिए हालात संभालना मुश्किल हो जाएगा।

मेयर का आश्वासन

नगर निगम मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि हालात सुधारने के लिए जल्द सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि डेयरी कॉम्प्लेक्स की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए और जल्द परिणाम नजर आएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर निगम हाउस तुरंत भंग कर नए चुनाव से पहले हों बड़े सुधार : एचएस लक्की

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की ने वर्तमान नगर निगम हाउस को तुरंत भंग करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासक से केंद्र सरकार के साथ विचार-विमर्श कर नगर निगम अधिनियम में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नए चुनाव सुधार...

सेक्टर-39 मंडी में 23 एससीओ साइटों की ई-नीलामी, 122 करोड़ से ज्यादा रखा आरक्षित मूल्य

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। सेक्टर-39 स्थित नई अनाज, फल एवं सब्जी मंडी में फल और सब्जी कारोबार के लिए बनाई गई 23 एससीओ साइटों की एक बार फिर ई-नीलामी होने जा रही है। स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, यूटी चंडीगढ़ ने साइट नंबर 24 से 46 तक की इन साइटों को लीज होल्ड आधार पर...

राजनीति से अलग 27 साल पुराना भाई-बहन का रिश्ता, गीता भुक्कल ने हुड्डा को बांधी राखी

Summer express, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। दोनों नेताओं के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता राजनीति से इतर लंबे समय से कायम है।...

करनाल विधायक जगमोहन आनंद और बेटे को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजा पत्र

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में सत्तारूढ़ दल के विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए पहुंची धमकी भरी चिट्ठी में दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर विधायक और उनके बेटे को...

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.