9 September, 2025
भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 में एक बार फिर दर्शक दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा की जोड़ी को पर्दे पर देख पाएंगे। कई पंजाबी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम करने के बाद यह जोड़ी अब बॉलीवुड की सबसे बड़ी वॉर फ्रैंचाइज़ी में नज़र आएगी।
दिल को छू लेने वाली पंजाब 1984, हंसी से भरपूर सरदार जी 2, एक्शन से लबरेज़ सुपर सिंह और फैमिली एंटरटेनर हौसला रख जैसी फिल्मों से दिलजीत-सोनम की जोड़ी दर्शकों की फेवरिट रही है। अब यह जोड़ी बॉर्डर 2 में एक नए पैमाने पर अपनी केमिस्ट्री और दमदार अभिनय दिखाएगी।फिल्म में उनके साथ सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मेधा राणा और मोना सिंह जैसे सितारे भी नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता कर रहे हैं।
2026 में होगी देशभक्ति की सबसे बड़ी वापसी
बॉर्डर 2 का वादा है कि यह फिल्म सिर्फ एक युद्ध ड्रामा नहीं बल्कि भारतीय सैनिकों की वीरता, साहस और बलिदान की गाथा होगी। देशभक्ति और भावनाओं के इस संगम से भरी फिल्म 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।