Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़ा कांग्रेसी विधायक, ईडी की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली | कर्नाटक कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र और उनके परिवार पर विदेश यात्राओं के टिकटों पर करोड़ों रुपये खर्च करने का आरोप लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार, इन टिकटों की पेमेंट ऐसे बैंक खातों से की गई, जो ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइटों से जुड़े पाए गए।

अवैध लेन-देन से खरीदे गए टिकट

ईडी की जांच में सामने आया है कि जिन पैसों से ये महंगे ट्रांजेक्शन हुए, वे गैरकानूनी बेटिंग नेटवर्क से जुटाए गए थे। एजेंसी का कहना है कि रकम का सीधा संबंध कई बड़ी ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइट्स से है।

सिक्किम से विधायक की गिरफ्तारी

50 वर्षीय वीरेंद्र को ईडी ने हाल ही में सिक्किम से गिरफ्तार किया। वह यहां कथित तौर पर कैसीनो को लीज पर लेने के सौदे के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान ईडी ने छापा मारकर उन्हें हिरासत में लिया और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ शुरू कर दी।

करोड़ों का सोना जब्त

ईडी ने 6 सितंबर को चित्रदुर्ग के छल्लाकेरे इलाके में छापेमारी कर 24 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया। जब्त सामान में

  • 21.43 किलो शुद्ध 24 कैरेट गोल्ड
  • 10.98 किलो सोना चढ़ी चांदी
  • 1 किलो सोने के आभूषण शामिल हैं।

अब तक इस केस में ईडी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त कर चुकी है। हालांकि एजेंसी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इतना सोना कहां से आया।

बेटिंग वेबसाइट्स का खुलासा

ईडी ने वीरेंद्र पर कई ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइट्स से जुड़े होने का आरोप लगाया है। इनमें King567, Raja567, Lion567, Play567 और Playwin567 जैसी साइट्स के नाम सामने आए हैं।

अदालत में सफाई

वहीं, विधायक वीरेंद्र की टीम ने अदालत में कहा है कि सभी आरोप बेबुनियाद और राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं। फिलहाल ईडी मामले की गहन जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.