Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बाढ़ का सीधा खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने क्या चेतावनी दी?

अमृतसर | स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए जनता के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लोगों को इस एडवाइजरी के बारे में जागरूक करें।

सिविल सर्जन डॉ. स्वर्णजीत धवन ने कहा कि बाढ़ के पानी के सीधे संपर्क में आने से त्वचा रोग जैसे खुजली, फोड़े, फुंसी या एलर्जी हो सकती है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि खाने से पहले हाथों को बार-बार साबुन और साफ पानी से धोएं और पीने का पानी तथा भोजन ढक कर रखें।

बाढ़ के पानी से बचाव के लिए सुरक्षित खाना पकाना, भंडारण और संभालना जरूरी है। केवल उबला हुआ या क्लोरीनयुक्त पानी पीएं। फलों और सब्जियों को साफ पानी से धोकर ही खाएं। बाढ़ के पानी के संपर्क में आए खाने को बिल्कुल न खाएं।

घर के अंदर और आसपास खड़े पानी को तुरंत हटाएं। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी, मच्छर भगाने वाले लोशन या क्विल का इस्तेमाल करें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सुरक्षा दें। खुले में शौच न करें और कचरे का सही निपटान करें। बीमार होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 89680-08060 जारी किया गया है। इस अवसर पर जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. हरजोत कौर, जिला एम.ई.आई.ओ. अमरदीप सिंह और अन्य स्वास्थ्य स्टाफ मौजूद थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.