Facebook-f Youtube X-twitter

बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा एक लाख का चैक…. मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

Shimla, 11 September

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से हिमाचल प्रदेश बेरोजगार कलाध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं परिवहन प्राधिकरण सदस्य बलदेव ठाकुर भी मौजूद रहे।संघ की ओर से प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के मद्देनज़र आपदा राहत कोष में एक लाख रुपये का चैक मुख्यमंत्री को सौंपा गया। संघ ने बताया कि यह राशि संगठन के सदस्यों ने मिलकर एकत्रित की है।

मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान बलदेव ठाकुर ने संघ की प्रमुख मांगों को भी रखा। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर 2023 को मिडिल स्कूलों में 100 विद्यार्थियों की शर्त समाप्त करने के आदेश दिए गए थे, मगर उसकी आधिकारिक अधिसूचना अभी तक जारी नहीं हुई है। इसे शीघ्र लागू करने की मांग की गई।साथ ही मिडिल स्कूलों में कला विषय की रिक्त पदों को भरने, कला विषय को पहली कक्षा से अनिवार्य करने तथा 483 की बजाय 820 से अधिक नई पोस्टें निकालने की मांग भी संघ द्वारा रखी गई।संघ ने कहा कि वह पहले भी कई बार आपदा राहत कोष में योगदान दे चुका है और आगे भी सरकार के साथ खड़ा रहेगा। मुख्यमंत्री ने संघ की मांगों पर सहमति जताई और संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देश देने की बात कही।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गांव पिनाना के युवक की बेरहमी से हत्या : किस्त कलेक्शन से लौटते समय 6 हमलावरों ने घेरा

Summer express,सोनीपत |  गांव पिनाना से दोड़वा की ओर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की छह लोगों ने घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने धारदार बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के...

फगवाड़ा में ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी, युवती से करीब 22 लाख की धोखाधड़ी

Summer express, फगवाड़ा |  शहर में साइबर ठगों ने एक बार फिर ऑनलाइन निवेश के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। इस बार एक युवती को शातिर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर क्राइम पुलिस जिला कपूरथला ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज...

काउंटर इंटेलिजेंस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, पाकिस्तान और चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले से जुड़े तार

Summer express, अमृतसर | पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। अमृतसर और मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की संयुक्त टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक...

जालंधर वेस्टर्न यूनियन लूट केस: CCTV से खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express, जालंधर |  शहर के हरनामदासपुरा इलाके में स्थित वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रैवल्स की दुकान में हुई लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के...

अजनाला में भीषण आग, पूरा घर जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Summer express,अजनाला |  फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के पास स्थित पीर बाबा की जगह पर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत घर के अंदर रखे चिराग से हुई,...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.