Facebook-f Youtube X-twitter

गैंगस्टर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग कर हुआ काबू

फरीदकोट | पुलिस ने एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने और फायरिंग करने के मामले में दविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोगा निवासी रामजोत सिंह उर्फ जोत भी शामिल है, जिसने हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे घायल हालत में काबू कर लिया। मौके से 32 बोर की पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

एसएसपी ने बताया कि जुलाई में कोटकपूरा क्षेत्र में बंबीहा गैंग ने फिरौती मांगी थी। रकम न मिलने पर 1 सितंबर की रात पीड़ित के घर के बाहर फायरिंग की गई थी। इस घटना की रिपोर्ट थाना सिटी कोटकपूरा में दर्ज हुई थी। तकनीकी इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए 7 सितंबर को पुलिस ने मोगा निवासी संदीप सिंह उर्फ लवली और रामजोत सिंह को कोटकपूरा की लकड़ दाना मंडी से गिरफ्तार किया था।

जांच में खुलासा हुआ कि यह वारदात गैंगस्टर सीमा बरीबुल और जस्म बरीबुल के इशारे पर की गई थी। वहीं, आरोपी मलकीत सिंह ने वारदात के लिए हथियार मुहैया कराए थे। पुलिस ने उसे 8 सितंबर को केंद्रीय जेल फरीदकोट से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। पूछताछ में पता चला कि इस्तेमाल की गई पिस्तौल को नहर किनारे छिपाया गया था। जब पुलिस आरोपी रामजोत को हथियार बरामदगी के लिए लेकर गई, तो उसने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रामजोत सिंह पर नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तीन मामले पहले से दर्ज हैं। वह 30 जुलाई को ही जेल से बाहर आया था। वहीं मलकीत सिंह पर नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश सहित पांच केस दर्ज हैं। तीसरे आरोपी संदीप सिंह पर भी एक मुकदमा चल रहा है।

फरीदकोट पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही इसमें शामिल बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.