Facebook-f Youtube X-twitter

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, सोना फिर महंगा

नई दिल्ली |  इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। गुरुवार की गिरावट के बाद शुक्रवार (12 सितंबर) को सोना एक बार फिर चढ़ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 0.55% की बढ़त के साथ 1,09,577 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाया और खबर लिखे जाने तक इसमें 1.12% की तेजी दर्ज की गई। चांदी का भाव 1,28,361 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।

सर्राफा बाजार में तेजी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोना 100 रुपये चढ़कर 1,13,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, हालांकि चांदी 500 रुपये टूटकर 1,28,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी दिन यह 1,28,500 रुपये पर थी।

गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2024 को सोने का भाव 78,950 रुपये था, जो अब तक 43.25% यानी 34,150 रुपये बढ़ चुका है। 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये महंगा होकर 1,12,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर पहुंच गया।

क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत?

ऑग्मोंट की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी के अनुसार, ‘‘मुद्रास्फीति, बढ़ता सार्वजनिक ऋण और अमेरिकी अर्थव्यवस्था की सुस्ती जैसे जोखिमों ने सोने की कीमतों को रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा दिया है। एशिया में एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) का मजबूत प्रवाह भी सोने की बढ़त में अहम भूमिका निभा रहा है।’’

वहीं, पीएल कैपिटल के सीईओ संदीप रायचुरा का कहना है कि इस साल सोने के लिए बेहद शानदार रहा है। ‘‘केंद्रीय बैंकों की भारी खरीद, ईटीएफ में निवेश, ब्याज दरों में संभावित कटौती और वैश्विक तनावों ने सोने को निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प बना दिया है।’’ हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा ऊंचे स्तर पर नए निवेश में अस्थिरता का खतरा बना रहेगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी में थोड़ी नरमी देखी गई। हाजिर सोना 0.52% गिरकर 3,621.91 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि हाजिर चांदी 0.35% फिसलकर 41.01 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.