Facebook-f Youtube X-twitter

अमेरिका चाहता है 100% टैरिफ, भारत-चीन में हलचल

अमेरिका  | अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से भारत और चीन पर आर्थिक दबाव बनाने की बात कही है। उन्होंने G7 देशों से कहा है कि वे रूस से तेल खरीदने वाले भारत और चीन पर 100% तक का टैरिफ लगाएं। ट्रंप का मानना है कि ऐसा करने से यूक्रेन युद्ध पर रूस पर दबाव बनेगा।

क्यों लगाया जा सकता है टैरिफ?

अमेरिका का कहना है कि भारत और चीन द्वारा खरीदा गया रूसी तेल, रूस की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है और इससे यूक्रेन युद्ध लंबा खिंच रहा है। अमेरिकी ट्रेजरी के प्रवक्ता ने बताया कि यह टैरिफ अस्थायी होगा और युद्ध खत्म होते ही हटा दिया जाएगा। इसे अमेरिका की “पीस एंड प्रॉस्पेरिटी एडमिनिस्ट्रेशन” नीति का हिस्सा बताया गया है।

EU और G7 की प्रतिक्रिया

ट्रंप ने यूरोपीय यूनियन (EU) और G7 देशों से भी यही सिफारिश की। हालांकि, EU इस बात से सहमत नहीं है। उनका मानना है कि इससे भारत और चीन जैसे बड़े देशों के साथ व्यापारिक संबंध प्रभावित होंगे और प्रतिशोध की संभावना बढ़ सकती है। EU 2027 तक रूसी ऊर्जा पर निर्भरता कम करने और रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की रणनीति पर काम कर रहा है।

100% टैरिफ का असर

अगर अमेरिका, EU और G7 देश मिलकर भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाते हैं, तो इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। रूस सस्ते में तेल बेचता है, लेकिन टैरिफ लगने से भारत और चीन में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं, जिससे महंगाई और आर्थिक दबाव बढ़ेगा।

ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों के लिए ट्रंप की बात मानना मुश्किल हो सकता है। ये देश भारत के साथ व्यापार और रक्षा संबंध मजबूत बनाए रखना चाहते हैं। हाल ही में भारत और ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जबकि फ्रांस भारत का एक बड़ा सैन्य खरीददार है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.