Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

27 ईको-टूरिज्म साइट्स आउटसोर्सिंग पर हिमाचल सरकार की पहल, 18 सितंबर को प्री-बिड मीटिंग

Dharamshala, 13 September -प्रदेश सरकार ने ईको-टूरिज्म पॉलिसी 2024 के तहत प्रदेश की 27 प्रमुख पर्यटन स्थलों को आउटसोर्स करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन स्थलों के लिए 18 सितंबर को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से प्री-बिड मीटिंग आयोजित की जाएगी, जबकि 26 सितंबर को बिड खोली जाएगी।

वन सर्कल धर्मशाला के अंतर्गत आने वाली आठ महत्वपूर्ण साइटें भी इस प्रक्रिया में शामिल हैं। इनमें त्रियूंड-2, त्रियूंड-3, बीड़-बिलिंग, बोह खबरु वाटरफॉल, करेरी, सौरभ वन विहार, मुल्थान और न्यूगल कैफे के पास की ईको साइट शामिल हैं।सीसीएफ सर्कल धर्मशाला, बासु कौशल ने बताया कि इन साइटों का डिजाइन, संचालन और विकास ईको-टूरिज्म पॉलिसी के तहत किया जाएगा। प्रत्येक साइट को प्रारंभ में 10 वर्षों के लिए आउटसोर्स किया जाएगा, जिसे कंपनी के प्रदर्शन के आधार पर 5 वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा।

आउटसोर्सिंग कंपनियों की जिम्मेदारी होगी कि वे साइट्स पर तंबू और कैंपिंग जैसी सुविधाओं का संचालन करें। इस प्रक्रिया के तहत कंपनियों और ऑपरेटरों से होने वाली आय सीधे ईको-टूरिज्म सोसायटी के खाते में जमा होगी।देशभर की कंपनियां इस प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं। पात्रता मानदंड में बाहरी कंपनियों के लिए न्यूनतम वार्षिक टर्नओवर 3 करोड़ रुपये और हिमाचली कंपनियों के लिए 1 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.