Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ढांड में 14 सितंबर को होगा न्याय-अधिकार सम्मेलन, उमड़ेगा जनसैलाब : रामचंद्र गुर्जर

Haryana,13 September – कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ने कहा कि 14 सितंबर (रविवार) को सुबह 10 बजे नई अनाज मंडी, ढांड में न्याय-अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला शिरकत करेंगे।

शनिवार को ढांड स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष गुर्जर ने बताया कि यह सम्मेलन हरियाणा की जमीनी समस्याओं, संविधानिक अधिकारों की रक्षा, किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में सत्ता में बैठी भाजपा ने जनता को केवल वादे दिए हैं। किसान अपनी फसल के उचित दाम के लिए संघर्ष कर रहा है, युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि अब जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस ही वह विकल्प है जो न्याय, अधिकार और सम्मान के साथ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।गुर्जर ने बताया कि सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामीण, किसान, युवा और महिलाएं शामिल होंगी। उन्होंने आमजन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.