Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्र दे रहा सहयोग, प्रदेश सरकार कर रही लापरवाही : भाजपा विधायक

Dharamshala, 13 September 

पूर्व मंत्री एवं धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार आपदा प्रभावितों के प्रति असंवेदनशील रवैया अपना रही है और राहत कार्यों में पूरी तरह असफल साबित हुई है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार हिमाचल को सहयोग दे रही है। वर्ष 2023 से अब तक प्रदेश को 5,300 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है। हालिया आपदा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राहत पैकेज तुरंत उपलब्ध करवाया। इसके बावजूद पीड़ितों तक राहत सही ढंग से नहीं पहुंच पा रही है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश को एक लाख मकान आवंटित किए गए हैं। पंचायतों द्वारा भेजे गए सभी प्रस्तावों को केंद्र ने मंजूरी दे दी है और पहली किस्त भी लाभार्थियों को मिल चुकी है। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह कहना कि मदद कम मिली है, जनता को गुमराह करने वाला और गैरजिम्मेदाराना बयान है।

अगर आज चुनाव हों तो सुक्खू सरकार का तख़्तापलट तय

भाजपा विधायक ने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब किसी प्रधानमंत्री ने आपदा के तुरंत बाद प्रदेश का दौरा कर हवाई सर्वेक्षण किया और धर्मशाला में पीड़ितों से सीधे मुलाकात की। इसके बावजूद सुक्खू सरकार राहत कार्यों को लेकर नाकाम रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में जब भी मुख्यमंत्री से सवाल पूछे जाते हैं, तो वे गलत आंकड़े पेश कर सदन और जनता को गुमराह करते हैं। सत्ता में आने के बाद से प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है।

सुधीर शर्मा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी का उद्घाटन किया, लेकिन बेहतर होता कि पहले रिक्त पदों पर डॉक्टरों की नियुक्ति की जाती और पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराया जाता।विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि अगर आज प्रदेश में चुनाव हों तो सुक्खू सरकार का तख़्तापलट तय है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.