Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी दौरे पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टमटा.. बरसात से हुए नुकसान का लेंगे जायज़ा

Mandi, Dharamveer

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टमटा रविवार को हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर मंडी पहुंचेंगे। मंत्री मंडी और कुल्लू जिलों का दौरा कर चंडीगढ़-मनाली फोरलेन और अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों को बरसात से हुए नुकसान का जायज़ा लेंगे।

मंत्रालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार अजय टमटा रविवार दोपहर 12:30 बजे मंडी पहुंचेंगे। यहां अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत व पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे कुल्लू-मनाली मार्ग पर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस बरसात में मंडी से मनाली तक फोरलेन को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। सोमवार को मंत्री हवाई मार्ग से दिल्ली लौटेंगे।

क्या आमरण अनशन पर बैठे विधायक से भी करेंगे मुलाकात?

मंत्री का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब मंडी जिला के धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर बीते छह दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। विधायक ने मंत्रालय के अधिकारियों पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रोजेक्ट डायरेक्टर को हटाने की मांग उठाई है।

हालांकि अजय टमटा के दौरे के आधिकारिक कार्यक्रम में धर्मपुर जाने का कोई उल्लेख नहीं है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इस बात पर चर्चा गर्म है कि क्या केंद्रीय राज्य मंत्री विधायक से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि अनशन और उठाए गए आरोपों के चलते ही मंत्रालय ने अब सक्रियता दिखाई है।अब सबकी नज़र इस बात पर टिकी है कि केंद्रीय मंत्री अजय टमटा इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...

हरियाणा में प्रदूषण पर सख्ती, 12 एसटीपी परियोजनाओं का काम तेज

summer express , चंडीगढ़। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच हरियाणा सरकार ने वायु और जल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई स्तरों पर प्रयास तेज कर दिए हैं। सीवेज प्रबंधन से लेकर औद्योगिक अपशिष्ट, पराली और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए विभागों को लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.