Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारी भूस्खलन से बंदल गांव में हाहाकार, 28 घर खाली – ग्रामीण बेघर, सड़क–बिजली–पानी ठप

Kullu, Manminder

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी में हाल की भारी बारिश के बाद भूस्खलन से हालात बिगड़ गए हैं। कई गांव धंसने की कगार पर हैं और सबसे गंभीर स्थिति शर्ची पंचायत के बंदल गांव की है। यहां 28 घर खाली कराए जा चुके हैं और ग्रामीण पिछले 15 दिन से बेघर होकर टैंटों व रिश्तेदारों के घरों में रह रहे हैं।

सड़क टूटने के कारण घाटी का बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया है। बिजली–पानी की आपूर्ति ठप है और अब खाने-पीने का सामान भी खत्म होने लगा है। हालात ऐसे हैं कि न तो जरूरी सामान गांव तक पहुंच पा रहा है और न ही लोग बाहर निकल पा रहे हैं।

ग्रामीणों की आपबीती

स्थानीय युवक पवन सिंह ने बताया कि बंदल गांव में कुल 37 घर हैं, जिनमें से 28 को प्रशासन ने खाली कराया है। उन्होंने कहा, “लोग अस्थायी टैंटों और रिश्तेदारों के घरों में शरण लिए हुए हैं। कुछ को प्रशासन ने तिरपाल दिए हैं, बाकी परिवार अभी भी 2023 की आपदा में मिले पुराने टैंटों में रह रहे हैं।”

वहीं अधिवक्ता लोत राम ने कहा कि “2023 में ही बंदल गांव को रेड ज़ोन घोषित किया गया था, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए गए। आज फिर कई परिवार बेघर हो चुके हैं। प्रशासन को सबसे पहले प्रभावितों को राहत देनी चाहिए और फिर सड़क व सुविधाएं बहाल कर स्थायी विस्थापन की योजना बनानी चाहिए।”

घाटी की 10 पंचायतें संपर्कविहीन

यह संकट सिर्फ बंदल गांव तक सीमित नहीं है। तीर्थन घाटी की 10 पंचायतें—नोहांडा, पेखड़ी, तूंग, शर्ची, कंढीधार, मशियार, शिल्ही, शिरीकोट और कलबारी—भी संपर्कविहीन हो चुकी हैं। एक महीने से सड़क सुविधा ठप रहने के कारण आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी, नमक, सब्ज़ियां और मोमबत्तियां तक गांवों में उपलब्ध नहीं हैं। लोग जरूरी सामान के लिए खतरनाक पहाड़ी रास्तों और उफनते नालों को पार करने को मजबूर हैं।

शर्ची पंचायत की प्रधान रामेश्वरी देवी ने कहा, “बंदल, बाड़ीघार और शियाशाडू गांव में कई मकान खतरे की जद में हैं। बंदल गांव के 28 घर खाली कराए जा चुके हैं और लोग अस्थायी रूप से टैंट या रिश्तेदारों के घरों में रह रहे हैं। प्रभावित परिवारों के स्थायी विस्थापन की जरूरत है।”

प्रशासन की प्रतिक्रिया

कुल्लू की उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने कहा कि तीर्थन घाटी के बंदल गांव में भूस्खलन से नुकसान हुआ है।प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद की जा रही है। राहत कार्य तेज किए गए हैं और राशन सहित अन्य जरूरी सामान गांव तक पहुंचाया जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...

हांसी में पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम, आर्थिक विवाद की जांच शुरू

Summer express, हांसी। शहर के विकास नगर क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 63 वर्षीय सुंदर पंघाल के रूप में हुई है, जो हिसार कैंट के निवासी थे और मूल रूप से गांव भगाना से संबंध...

एक शिक्षक के भरोसे नाय स्कूल, ग्रामीणों ने मांगी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

Summer express/सिरमौर, संजू -:सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्कूल में वर्तमान में 36 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई का पूरा दायित्व केवल एक शिक्षक पर होने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.