Dharamshala, Rahul
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने केसीसी बैंक को लेकर मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बैंक को “लूट की मशीन” बना दिया है और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को बहुत पहले ही निलंबित कर देना चाहिए था।
सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि वन टाइम सेटलमेंट योजना के नाम पर बड़े नेताओं और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये का फायदा पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस लाभ का सबसे अधिक फायदा उन होटल कारोबारियों को दिया गया है जिनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि है और जो मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं।भाजपा विधायक ने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय एजेंसी से निष्पक्ष जांच करवाई जाए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।
सुधीर शर्मा ने कहा किबैंक की कार्यप्रणाली संदिग्ध है। वन टाइम सेटलमेंट की आड़ में भ्रष्टाचार हो रहा है। करोड़ों का फायदा सत्ता से जुड़े होटल कारोबारियों को पहुँचाया जा रहा है। इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।