Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत बनाम जापान: रोमांचक मुकाबला बराबरी पर खत्म

13 September, 2025

महिला हॉकी एशिया कप 2025: सुपर-4 चरण के अहम मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम और मौजूदा चैंपियन जापान के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जो 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इस परिणाम से जापान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, जबकि भारत की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं। अब सबकी नज़र चीन और कोरिया के बीच होने वाले अगले मुकाबले पर टिकी हैं। यदि चीन जीतता है या मैच ड्रॉ रहता है, तो भारत का फाइनल में मुकाबला चीन से होगा।

मैच की शुरुआत भारत के लिए शानदार रही। सातवें मिनट में ब्यूटी डुंग डुंग ने जापानी गोलकीपर को चकमा देकर बेहतरीन फील्ड गोल दागा और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले क्वार्टर के बाद भारत बढ़त बनाए रहा।दूसरे क्वार्टर में जापान ने वापसी की कोशिश की और पहला पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया, लेकिन उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। हाफ टाइम तक भारत 1-0 से आगे रहा।

तीसरे क्वार्टर में जापान ने लगातार दबाव बनाए रखा। भारत ने एक और गोल किया, लेकिन अंपायर ने इसे अटैकिंग सर्कल के बाहर मानते हुए अमान्य कर दिया। यह क्वार्टर बिना किसी गोल के समाप्त हुआ।चौथे और अंतिम क्वार्टर में खेल और तेज़ हो गया। दोनों टीमें आक्रामक अंदाज़ में उतरीं। 58वें मिनट में जापान ने आखिरकार बराबरी का गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। आखिरी दो मिनट में कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर सकी और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी से दावेदारी जता रहे सतीश गोगी बोले- विधायक बबलू का विकास अपनों के पोषण तक सीमित

ऊना, राकेश -:भाजपा जिला एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं गगरेट ट्रक यूनियन के अध्यक्ष सतीश गोगी ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। यदि पार्टी नेतृत्व उन पर विश्वास...

लुहणू मैदान में अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आगाज, एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों की होगी परख

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर के ऐतिहासिक लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त किरण भड़ाना ने पहले मुकाबले की बैटिंग सेरेमनी के साथ किया। इस अवसर पर पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी नौशीन विशेष रूप से मौजूद रहीं। देशभर से पहुंची युवा महिला...

बिहार फाउंडेशन ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को छठ पूजा समारोह का निमंत्रण दिया

Summer express,चंडीगढ़। बिहार फाउंडेशन के पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष डॉ. रूपेश सिंह के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 15 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले छठ पूजा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।...
Summer Express - Auto Draft

महाराष्ट्र में दो गुटों की लड़ाई रोकने पहुंचे मजदूर की हत्या, 12 आरोपी गिरफ्तार

Summer express, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के नांदेड जिले में दो गुटों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने की कोशिश करना एक मजदूर को भारी पड़ गया। बीच-बचाव करने पहुंचे मजदूर पर दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर की अस्पताल में उपचार के दौरान...

पीएचडीसीसीआई ने एमएसएमई निदेशालय के साथ मिलकर किया आयोजन

Summer express,यमुनानगर। हरियाणा सरकार के एमएसएमई निदेशालय और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के हरियाणा चेप्टर की तरफ से बुधवार को यमुनानगर में रेजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉरमेंस (रैंप)कार्यक्रम के तहत एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन किया। रैंप सरकार की एक पहल है, जिसे संसाधनों तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.