केंद्रीय मंत्री की  घोषणा: सेवा पखवाड़े की रणनीति, किसानों को भरोसा और पाकिस्तान को संदेश

Karnal, 14 September


केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं संग बैठक कर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस दौरान 17 गतिविधियाँ होंगी, जिनमें रक्तदान शिविर, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, प्रबुद्ध जन संगोष्ठियाँ, व्यापारिक सम्मेलन और प्रदर्शनियाँ शामिल हैं। यह अभियान पूरे देश में “स्वच्छता ही सेवा” के नारे के साथ चलेगा।

किसानों को बाढ़ राहत का भरोसा

प्रदेश में आई बाढ़ पर उन्होंने कहा कि हर संस्था ने राहत कार्यों में सराहनीय योगदान दिया है। “हरियाणा में नुकसान अन्य राज्यों की तुलना में कम हुआ है, लेकिन किसानों के हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी।

पटाखों और प्रदूषण पर बयान

पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा—“बड़े हित के लिए छोटे हित का त्याग करना पड़ता है। प्रशासन को ऐसा संतुलन बनाना होगा जिससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहे और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित न हो।”

आवास योजना का दूसरा चरण शुरू

मनोहर लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का पहला चरण 94% पूरा हो चुका है। अब अगले पाँच साल में 3 करोड़ नए मकान बनेंगे—1 करोड़ शहरी क्षेत्रों में और 2 करोड़ ग्रामीण क्षेत्रों में। “हर परिवार को पक्का घर देना सरकार की प्राथमिकता है।

भारत-पाक रिश्ते और क्रिकेट

क्रिकेट और रिश्तों पर उन्होंने साफ कहा—“खेल और कूटनीति को अलग नजरिए से देखना चाहिए। दुबई में हो रहे मैच को खेल भावना से देखा जाए, लेकिन आतंकवाद और पीओके पर भारत की शर्तें अटल हैं। पाकिस्तान इन्हें मानेगा तो रिश्तों में कोई आपत्ति नहीं।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.