Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा जिला के चुराह में प्रशासन का दौरा, आपदा प्रभावितों को जल्द मिलेगी राहत

Chamba, Manjur

चंबा जिला के अंतर्गत आने वाले चुराह विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों का एसडीएम चुराह अंकुर ठाकुर ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उन्हें हर संभव सरकारी मदद का भरोसा दिलाया।


बता दें कि चुराह क्षेत्र की कलहेल ज़ोन की चार पंचायतों में सबसे अधिक नुकसान हुआ है, जिनमें चरोड़ी और करेरी पंचायतें प्रमुख हैं। यहाँ कई घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई परिवार बेघर हो चुके हैं।एसडीएम चुराह अंकुर ठाकुर ने कहा कि चार पंचायतों में भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर निरीक्षण कर लिया है और पीड़ितों को सरकार की ओर से जल्द राहत पहुँचाई जाएगी।उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़कों को भी जल्द बहाल किया जाएगा ताकि प्रभावित लोगों तक समय पर राशन और अन्य ज़रूरी सामान पहुँच सके।

एसडीएम ने कहा कि चार पंचायतों में काफ़ी नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएँ सुनी हैं। प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी और सड़क मार्ग भी जल्द दुरुस्त किए जाएंगे ताकि राहत सामग्री लोगों तक पहुँच सके।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Summer express, बुलंदशहर  | बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने ई-रिक्शा चालक विपिन हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी फैजान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी जैद अंधेरे...

गुरदासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कोटला मुगला-कलानौर रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत...

समालखा में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, समालखा। पानीपत जिले के समालखा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र...

अंबाला में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 7.65 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम 65 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला...

दिल्ली अग्निकांड के बाद जींद में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, 123 होटल-रेस्टोरेंट बिना फायर एनओसी संचालित

Summer express, जींद। राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद होटल और रेस्टोरेंटों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी बीच जींद जिले में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिले में संचालित 140 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में से केवल 17 प्रतिष्ठानों के पास ही दमकल विभाग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.