Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आमिर खान बोले – “स्टार्स का पर्सनल खर्च प्रोड्यूसर पर डालना गलत

14 September, 2025

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। शुरुआत में आमिर ने कहा था कि वो इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज़ नहीं करेंगे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। यूट्यूब पर पे-पर-व्यू से अच्छी कमाई करने के बाद माना जा रहा है कि आमिर अब इसे किसी ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर भी रिलीज़ कर सकते हैं।

स्टार्स की बढ़ती डिमांड्स पर आमिर की नाराज़गी

हाल ही में कोमल नाहटा से बातचीत में आमिर खान ने इंडस्ट्री में बढ़ती प्रोडक्शन लागत और स्टार्स की ज़रूरतों पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि आजकल फिल्मों का आधा बजट स्टार्स की फीस, उनकी वैनिटी वैन और निजी स्टाफ पर खर्च हो जाता है। फराह खान, राकेश रोशन और संजय गुप्ता भी पहले इस मुद्दे पर सवाल उठा चुके हैं।

आमिर ने कहा –
“स्टार्स को पहचान मिलनी चाहिए, लेकिन अगर वो प्रोड्यूसर पर बेवजह बोझ डाल रहे हैं तो ये गलत है। जब मैंने 37 साल पहले इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब ये प्रथा थी कि स्टार्स के ड्राइवर और हेल्पर्स की सैलरी प्रोड्यूसर देगा। मुझे ये हमेशा अजीब लगता था। अगर कोई मेरे लिए काम करता है, तो उसकी सैलरी मेरी जिम्मेदारी है, न कि प्रोड्यूसर की।”

“अपने खर्च खुद उठाना चाहिए”

आमिर ने साफ कहा कि प्रोड्यूसर को केवल उन्हीं चीजों पर खर्च करना चाहिए, जो फिल्म के लिए ज़रूरी हों – जैसे मेकअप, कॉस्ट्यूम या ट्रेनर (अगर किरदार के लिए जरूरी हो)। लेकिन स्टार्स के ड्राइवर, कुक या पर्सनल स्टाफ का खर्च प्रोड्यूसर पर डालना गलत है।

“आजकल सुनने में आ रहा है कि स्टार्स अपनी वैनिटी वैन में जिम और किचन की डिमांड कर रहे हैं और उसका खर्च भी प्रोड्यूसर उठा रहा है। जब आप करोड़ों कमा रहे हो, तो अपनी लाइफस्टाइल का खर्च खुद क्यों नहीं उठा सकते? ये प्रोड्यूसर और फिल्म – दोनों के साथ नाइंसाफी है।”

आमिर का काम करने का तरीका

आमिर ने बताया कि वो कभी अपने परिवार या स्टाफ का खर्च प्रोड्यूसर पर नहीं डालते।
“अगर मैं परिवार को शूटिंग पर ले जाता हूं, तो सारा खर्च मैं अपनी जेब से करता हूं। ये मेरा फर्ज है कि प्रोड्यूसर पर अतिरिक्त बोझ न डालूं। हमें फिल्म को टीमवर्क की तरह करना चाहिए, न कि अपने पर्सनल खर्च निकालने का ज़रिया बनाना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.