Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राइज एंड फॉल’ में पहला बड़ा ट्विस्ट, नूरिन शा हुईं बाहर

14 September, 2025

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ से पहला एलिमिनेशन हो गया है। शो से बाहर होने वाली प्रतियोगी नूरिन शा बनी हैं। नामांकन की दौड़ में उनके साथ आकृति, संगीता और आरुष भी शामिल थे, लेकिन दर्शकों की वोटिंग से आरुष सुरक्षित हो गए। बाकी प्रतियोगियों के भविष्य का फैसला रूलर्स ने किया और सभी ने मिलकर नूरिन को बाहर करने का निर्णय लिया।

शो छोड़ने से पहले नूरिन ने साथी प्रतियोगी धनश्री वर्मा पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा, “धनश्री, मुझे लगता है कि तुम इस गेम में सिर्फ विक्टिम कार्ड खेल रही हो। मैंने पहले भी इसके बारे में सुना था और अब आकर यह बात सही लग रही है।”नूरिन की इस टिप्पणी पर बाकी प्रतिभागियों ने उन्हें गरिमा के साथ शो छोड़ने की सलाह दी। वहीं, धनश्री वर्मा ने इस बयान पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शो का सेटअप दो हिस्सों में बंटा है—वर्कर्स और रूलर्स। वर्कर्स के तौर पर अर्जुन बिजलानी, कुब्रा सैत, संगीता फोगाट, अनाया बांगर, आरुष भोला और आकृति नेगी गेम खेल रहे हैं। वहीं रूलर्स की पोज़िशन पर कीकू शारदा, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, आहना कुमरा, बाली, नयनदीप रक्षित, अरबाज पटेल और पवन सिंह मज़े ले रहे हैं।इस शो को बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं, जो अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। ‘राइज एंड फॉल’ अमेजन एमएक्स प्लेयर पर हर दिन दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होता है और रात 10:30 बजे सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.