Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंदौरा में 262 ग्राम हेरोइन मामला, पुलिस ने दूसरे तस्कर को पंजाब से दबोचा

Kangra, 15 September


नशा तस्करों के खिलाफ जिला नूरपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। इंदौरा में हाल ही में 262 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़े गए आरोपी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने उसके दूसरे साथी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 11 सितम्बर को थाना इंदौरा की पुलिस टीम ने गांव तमौता में छापामारी कर आरोपी रोहित कुमार पुत्र मंजीत सिंह निवासी तमौता, तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के घर से 262 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस मामले में पुलिस थाना इंदौरा में ND&PS एक्ट की धारा 21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं। इसके बाद जिला नूरपुर पुलिस ने तलाश अभियान चलाया और पेशेवर तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी के साथी पवन कुमार पुत्र बालकृष्ण, निवासी गांव बलगण, तहसील व जिला होशियारपुर (पंजाब), उम्र 38 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के समय पुलिस ने आरोपी पवन कुमार के पास से ₹1,07,800 नकद और एक डिजिटल तराजू भी बरामद किया।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि यह कार्रवाई नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस की इस कार्यवाही से नेटवर्क की कमर टूटी है और आगे भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.