Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

15-16 सितंबर तक बरसात का अलर्ट, 19 के बाद बदलेगा मौसम का मिज़ाज?

Shimla, Sanju

प्रदेश में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान भी हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पूरे मानसून सीजन के दौरान अब तक प्रदेश में सामान्य से 43 फीसदी अधिक वर्षा हो चुकी है। बारिश से अब तक प्रदेश को पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 15 और 16 सितंबर को बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।बीते 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश मंडी में 56 मिलीमीटर, पालमपुर में 43 मिलीमीटर और पंडोह में 40 मिलीमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि 17 सितंबर से कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 19 सितंबर के बाद ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है। केवल एक-दो स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है।

तापमान की बात करें तो फिलहाल अधिकांश स्थानों पर पारा सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ताबो में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17 सितंबर के बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.