Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इनेलो नेता अभय चौटाला बोले – बाढ़ से हुए नुकसान की जिम्मेदार बीजेपी सरकार

Ambala, 15 September

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला आज अंबाला पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली ताऊ देवी लाल सम्मान दिवस रैली के लिए कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने अंबाला में आई बाढ़ पर बीजेपी सरकार को घेरा और नुकसान का जिम्मेदार ठहराया। चौटाला ने सवाल उठाया कि जब पहले से पता था कि बाढ़ आ सकती है तो सरकार ने समय रहते इंतज़ाम क्यों नहीं किए? इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा में बढ़ते अपराधों पर भी सरकार को घेरा।

इनेलो हर साल की तरह इस बार भी 25 सितंबर को रोहतक में ताऊ देवी लाल सम्मान दिवस रैली का आयोजन कर रही है। इसी रैली का न्यौता देने के लिए अभय सिंह चौटाला अंबाला पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का ज़िक्र करते हुए बीजेपी सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। चौटाला ने कहा कि अंबाला की कई कॉलोनियां पानी में डूब गईं, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बीजेपी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे राहत कार्य की बजाय सिर्फ वीडियो बनवाने में लगे रहते हैं। चौटाला ने कहा कि जब हर साल नदियों में बाढ़ आती है तो सरकार ने अब तक बांध क्यों नहीं बनवाए?उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर प्रदेश को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि हरियाणा में बढ़ते अपराधों के लिए मुख्यमंत्री ही जिम्मेदार हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.