Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मजीठिया केस में बड़ा मोड़, साले गजपत ग्रेवाल पर सख्ती

मोहाली | पूर्व पंजाब मंत्री और शिअद के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से जुड़े अवैध संपत्ति मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में मजीठिया के साले गजपत सिंह ग्रेवाल को विजिलेंस ब्यूरो ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन वे 15 सितंबर को मोहाली स्थित विजिलेंस मुख्यालय में पेश नहीं हुए।

उनकी अनुपस्थिति को गंभीर मानते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने अब उन्हें दोबारा नोटिस जारी किया है। ताज़ा नोटिस के मुताबिक, ग्रेवाल को 16 सितंबर 2025 को सुबह 11 बजे सेक्टर-68 स्थित विजिलेंस भवन में अनिवार्य रूप से पेश होना होगा।

ब्यूरो ने चेतावनी दी है कि यदि वे पेश नहीं होते तो उनके खिलाफ BNSS 2023 की धारा 179 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। यह धारा उन मामलों में लागू होती है जहां कोई व्यक्ति जांच में सहयोग नहीं करता।

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि गजपत सिंह ग्रेवाल इस केस में अहम गवाह साबित हो सकते हैं। माना जा रहा है कि उनकी गवाही और बयान से मजीठिया से जुड़े वित्तीय लेन-देन और संपत्ति के स्रोतों पर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। यही कारण है कि विजिलेंस ब्यूरो उनकी हाज़िरी को लेकर सख्त रुख अपना रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.