Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का पूरा परिवार खत्म : बड़ा खुलासा

नई दिल्ली |  पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। संगठन के टॉप कमांडर मसूद इलियास ने स्वीकार किया है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी सरगना मसूद अजहर का पूरा परिवार मारा गया। यह कबूलनामा साफ करता है कि भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन में सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही नहीं, बल्कि उनके सरगनाओं को भी करारा जवाब दिया।

जैश कमांडर का वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मसूद इलियास कश्मीरी कहता दिख रहा है, “7 मई को बहावलपुर में मौलाना मसूद अजहर की फैमिली के लोग टुकड़ों में बिखर गए।” यह वीडियो जैश की आंतरिक बैठक का हिस्सा बताया जा रहा है। इससे पुष्टि होती है कि भारतीय सेना ने बहावलपुर में अजहर के मुख्य ठिकाने को पूरी तरह तबाह कर दिया था।

क्या था भारत का निशाना?

7 मई को शुरू किया गया ऑपरेशन सिंदूर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब था। इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में मौजूद कई आतंकी अड्डों को निशाना बनाया। इनमें बहावलपुर की मरकज सुब्हान अल्लाह मस्जिद भी शामिल थी, जो जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय माना जाता है। सेना की प्रवक्ता कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस ब्रीफिंग में पुष्टि की थी कि यह वही ठिकाना था, जहाँ से भारत के खिलाफ कई आतंकी हमलों की साजिश रची गई थी। सैटेलाइट तस्वीरों में भी यह पूरा परिसर मलबे में तब्दील दिखाई दिया था।

कौन है मसूद अजहर?

मसूद अजहर, जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक और भारत में कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है।

  • 2001 का संसद हमला
  • 2016 का पठानकोट एयरबेस हमला
  • 2019 का पुलवामा हमला
  • और हाल ही में 2025 का पहलगाम हमला
    इन सबके पीछे उसका हाथ रहा है। अजहर को 1999 में IC-814 विमान अपहरण के दौरान भारतीय जेल से रिहा किया गया था। 2019 में संयुक्त राष्ट्र ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित किया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मोंगला बंदरगाह को लेकर बांग्लादेश-चीन सहयोग पर भारत की नजर

बांग्लादेश के दूसरे सबसे बड़े समुद्री बंदरगाह मोंगला पोर्ट को लेकर दक्षिण एशिया में नई रणनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। हाल के घटनाक्रमों के बाद यह दावा किया जा रहा है कि बंदरगाह के विकास और संचालन में चीनी कंपनियों की भूमिका बढ़ने से क्षेत्र में चीन की रणनीतिक मौजूदगी मजबूत हो सकती है।...

चीन के नए शक्तिशाली एआई मॉडल ने अमेरिका की चिंता बढ़ाई

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की वैश्विक दौड़ में चीन ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी मजबूत कर दी है। चीनी एआई कंपनी जिपू एआई ने अपना नया ओपन-वेट एआई मॉडल जीएलएम-5.2 पेश किया है। शुरुआती परीक्षणों में दावा किया गया है कि यह मॉडल साइबर सुरक्षा, कोड विश्लेषण और सॉफ्टवेयर में खामियां खोजने जैसे विशेष क्षेत्रों...

पुलिस कार्रवाई के बीच पहुंचा डिलीवरी रोबोट, हटने से किया इन्कार

अमेरिका के एरिजोना राज्य में एक पुलिस कार्रवाई के दौरान उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक स्वचालित डिलीवरी रोबोट सक्रिय पुलिस घेराबंदी के बीच पहुंच गया और हटने के निर्देशों का पालन नहीं किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे तकनीक...

फेसबुक बना अवैध वन्यजीव तस्करी का सबसे बड़ा ऑनलाइन बाजार, कमजोर मॉडरेशन पर उठे सवाल

दुनिया भर में वन्यजीव संरक्षण के लिए काम करने वाले कई गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फेसबुक अवैध वन्यजीव तस्करी का दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञात ऑनलाइन बाजार बन चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, मेटा के स्वामित्व वाले फेसबुक पर वन्यजीवों और उनसे जुड़े उत्पादों की खरीद-फरोख्त...

हमीरपुर कॉलेज में 9.64 करोड़ से बनेगा आधुनिक गर्ल्स हॉस्टल, 100 छात्राओं को मिलेगी आवासीय सुविधा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, हमीरपुर में सामान्य वर्ग की छात्राओं के लिए जल्द ही नए गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण शुरू किया जाएगा। करीब 9.64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह तीन मंजिला आधुनिक हॉस्टल लगभग 100 छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराएगा। कॉलेज परिसर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.