Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिशा पाटनी घर फायरिंग केस: दो शूटर एनकाउंटर में ढेर

सोनीपत | सोनीपत एसटीएफ ने मंगलवार को गाजियाबाद की ट्रोनिका सिटी में एनकाउंटर कर अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग करने वाले मुख्य शूटरों को मार गिराया। मारे गए बदमाशों की पहचान रविंद्र (रोहतक) और अरुण (सोनीपत) के रूप में हुई है। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

यह कार्रवाई इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में हरियाणा एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हुई। घटना के बाद से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है।

हरियाणा एसटीएफ एसपी वसीम अकरम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ये दोनों अपराधी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के संपर्क में थे। मुठभेड़ के दौरान इन्हें दो-दो गोलियां लगीं और इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मौके से आधुनिक ऑटोमेटिक हथियार और 2 अवैध पिस्टल बरामद की गईं। दोनों बदमाश गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गिरोह से जुड़े हुए थे।

गौरतलब है कि 12 सितंबर 2025 को दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर बाइक सवार हमलावरों ने गोलीबारी की थी, जिसकी जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग ने ली थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पानीपत में हाईवे डिवाइडर की ग्रिल में उतरे करंट से चालक की मौत, एलएंडटी और टोल प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज

Summer express, पानीपत। शहर के थाना तहसील कैंप क्षेत्र में पीवीआर मॉल के सामने नेशनल हाईवे पर कथित लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हाईवे के डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल में करंट प्रवाहित होने से एक 30 वर्षीय ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद...

मनीषा को न्याय दिलाने की मांग पर आमरण अनशन को निकले पिता को पुलिस ने रोका

Summer express, भिवानी। भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी मनीषा के पिता संजय अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठने के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, उनका काफिला गांव कुडलवास के पास पहुंचते ही पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद क्षेत्र में...

फरीदाबाद में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के छह लोग घायल

Summer express, फरीदाबाद। जिले के छांयसा थाना क्षेत्र स्थित अरुआ गांव में एक मामूली मजाक ने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चलने से छह लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने...

आठवें वेतन आयोग और पेंशन मुद्दों पर रेल कर्मचारी यूनियन का संघर्ष जारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन स्थित नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन (एनआरएमयू), अंबाला मंडल कार्यालय में रविवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन (एआईआरएफ) एवं एनआरएमयू के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा और एनआरएमयू के केंद्रीय अध्यक्ष एस.के. त्यागी ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने...

पूर्वोत्तर में बारिश का कहर, असम में 300 मीटर लंबा पुल बहा, अरुणाचल में तीन की मौत

Summer express, दिसपुर। पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने असम और अरुणाचल प्रदेश में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के कारण सड़क और रेल संपर्क बाधित हो गए हैं। असम में जहां एक 300 मीटर लंबा लोहे का पुल तेज बहाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.