Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

द्रंग की अनदेखी पर बरसे बीजेपी पूर्व विधायक: जयराम जी, अब क्यों नहीं ले रहे सुध?

Mandi, Dharamveer -द्रंग से भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर हमला बोला है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि जयराम ठाकुर ने खुद को द्रंग का विधायक बताते हुए इस क्षेत्र की जिम्मेदारी स्वीकार की थी, लेकिन आपदा के समय वह यहां क्यों नहीं आ रहे हैं।

जवाहर ठाकुर ने कहा कि द्रंग के मौजूदा विधायक भी पिछले तीन वर्षों से क्षेत्र में कहीं दिखाई नहीं दिए, वहीं आपदा के कठिन समय में जयराम ठाकुर का भी अता-पता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों वोटों से जीती सांसद कंगना रनौत भी क्षेत्र से गायब हैं। यहां तक कि प्रदेश से चुने गए तीन राज्यसभा सांसदों ने भी आपदा प्रभावित क्षेत्र की सुध नहीं ली।उन्होंने कटाक्ष किया कि राशन की एक किट देने से थोड़ी देर की भूख जरूर मिट सकती है, लेकिन आपदा से मिले जख्मों को भरने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

सीएम से भी की अपील

पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी तंज कसा और कहा कि द्रंग भी हिमाचल का ही हिस्सा है। उन्होंने सीएम से व्यक्तिगत तौर पर क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावित परिवारों की पीड़ा समझने की गुजारिश की। जवाहर ठाकुर ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री खुद नहीं आ सकते तो कम से कम किसी मंत्री को भेजना चाहिए था। आपदा को 40 दिन से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार का कोई प्रतिनिधि द्रंग नहीं आया।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन दुर्गम इलाकों के प्रति बिल्कुल गंभीर नहीं है। आज भी कई गांवों में सड़क, पानी और बिजली की सुविधाएं ठप पड़ी हैं और लोगों की मदद दानी सज्जनों के सहयोग से ही संभव हो पा रही है।

अपनी पेंशन से दी मदद

गौरतलब है कि आपदा के समय जवाहर ठाकुर ने अपनी पेंशन से 50 हजार रुपये की राशि मंडी जिला प्रशासन को राहत कार्यों के लिए भेंट की थी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.