Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025: भारत ने जीते दो स्वर्ण, कुल चार पदक

18 September, 2025

लिवरपूल में आयोजित विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अभियान का समापन दो स्वर्ण समेत चार पदकों के साथ किया।

भारत की जैस्मीन लेम्बोरिया (57 किग्रा) और मीनाक्षी हुड्डा (48 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीतकर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, नुपुर श्योराण (80+ किग्रा) ने रजत और ओलंपियन पूजा रानी (80 किग्रा) ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।मीनाक्षी हुड्डा ने पेरिस 2024 ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता नाज़िम काइज़ेबे को 4-1 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद उन्होंने कहा,“मुझे खुशी है कि मैंने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। इस बार मैंने ठान लिया था कि देश का नाम ऊँचा करना है। मेरे माता-पिता और देश गर्व महसूस कर रहे हैं।”इस उपलब्धि के साथ ही जैस्मीन और मीनाक्षी नई विश्व नियामक संस्था ‘वर्ल्ड बॉक्सिंग’ के तत्वावधान में खिताब जीतने वाली पहली भारतीय मुक्केबाज़ बन गईं।

फाइनल में पहुंची तीसरी भारतीय मुक्केबाज़ नूपुर श्योराण को पोलैंड की अगाता काज़्मार्स्का से कड़े मुकाबले में 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, पूजा रानी इंग्लैंड की एमिली एस्क्विथ से 4-1 से हार गईं और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।चैंपियनशिप में भारत के 20 मुक्केबाज़ों ने भाग लिया, जिनमें पेरिस 2024 के बाद रिंग में लौटीं लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) और निखत ज़रीन (51 किग्रा) भी शामिल रहीं। हालांकि लवलीना दूसरे दौर में बाहर हो गईं और ज़रीन क्वार्टर फाइनल में तुर्की की बुसे नाज़ काकिरोग्लू से हार गईं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.