Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में स्मार्ट मीटर योजना का पहला चरण शुरू

चंडीगढ़ |  हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य सरकार जल्द ही स्मार्ट मीटर लगाने जा रही है। पहले चरण में यह मीटर सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, विधायक, सांसद, मंत्री और मुख्यमंत्री आवासों पर स्थापित किए जाएंगे, जिसके बाद योजना आम नागरिकों तक विस्तारित की जाएगी। यह जानकारी राज्य के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी।

विज ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए टेंडर जल्द ही पास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। जैसे लोग मोबाइल में प्रीपेड या पोस्टपेड सुविधा चुनते हैं, उसी तरह बिजली मीटर में भी उपभोक्ता अपनी सुविधा अनुसार विकल्प चुन सकेंगे।

मंत्री ने यह संकेत भी दिया कि सोसायटी और अपार्टमेंट परिसरों में भी हर व्यक्ति को स्मार्ट मीटर उपलब्ध कराने की योजना पर विचार चल रहा है।

बकाया राशि वसूली पर सख्ती

हरियाणा में बिजली डिफॉल्टर उपभोक्ताओं पर लगभग 7,500 करोड़ रुपये की बकाया राशि है। इस मुद्दे पर अधीक्षण अभियंताओं और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बकाया राशि की शीघ्र वसूली सुनिश्चित की जाए। विज ने कहा कि तीन माह के भीतर वसूली की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और इस संबंध में विस्तृत बैठक कर रिपोर्ट ली जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कई बकाया मामले न्यायालयों में लंबित हैं और विभाग को तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। सरकारी भवनों और संस्थानों में बकाया राशि की वसूली में कोई ढील नहीं बरती जाएगी और भुगतान में आना-कानी होने पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.