Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

BJP प्रवक्ता ने जताई प्रदेश सरकार की असंवेदनशीलता

मंडी  | हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय ठाकुर का कहना है कि आपदा की इस घड़ी में जहां केंद्र सरकार के मंत्री प्रदेश का दौरा करके ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं वहीं प्रदेश सरकार के मुखिया विदेशी दौरों पर हैं। मंडी में अजय ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार का कोई भी मंत्री जनता के बीच जाता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। उल्टा प्रदेश के सीएम ऐसी घड़ी में विदेश यात्रा पर चले गए हैं। जबकि होना यह चाहिए था कि उन्हें यहां जनता के बीच रहकर राहत कार्यों को और तेजी देनी चाहिए थी। पूरा प्रदेश इस वक्त आपदा से जूझ रहा है। कोई कोना ऐसा नहीं जहां आपदा न आई हो।

ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार ने प्रदेश का दर्द समझा। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने आए और 1500 करोड़ की राहत प्रदान की। उपरांत इसके केंद्र सरकार के मंत्रियों ने यहां मोर्चा संभाला और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर प्रभावितों को मदद पहुंचाई। लेकिन प्रदेश सरकार का कोई भी मंत्री ग्राउंड जीरो पर नजर नहीं आ रहा है। आपदा की इस स्थिति में सीएम भी राहुल गांधी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। जिस प्रकार राहुल गांधी कोई न कोई शिगुफा छोड़कर विदेश चले जाते हैं उसी तरह से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी यहां आपदा प्रभावितों को उनके हाल पर छोड़कर विदेश चले गए हैं। ऐसी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता से लेकर हर नेता आपदा प्रभावितों की मदद में दिन रात जुटा हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.