Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल अनाज मंडी में धान खरीद लटकी, 1 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद

Karnal, 21 September

करनाल की अनाज मंडी में अभी तक धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। किसान अपनी उपज लेकर मंडी तो पहुंच रहे हैं, लेकिन इस समय केवल 1509 किस्म की धान व्यापारी ही खरीद रहे हैं। पीआर धान की सरकारी खरीद पर स्थिति साफ नहीं है, हालांकि अधिकारियों का दावा है कि 1 अक्टूबर से पहले प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

बारिश से किसानों को नुकसान

किसानों का कहना है कि भारी बारिश ने इस बार फसल को नुकसान पहुंचाया है। दाना हल्का पड़ा है और ठेके पर खेती करने वाले किसान ज्यादा प्रभावित हुए हैं। मंडी में खरीद बंद रहने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन का दावा – पूरी तैयारी

मार्केट कमेटी के क्षेत्रीय अधिकारी अजय श्योराण ने कहा कि चंडीगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक हो चुकी है। मंडियों से पानी की निकासी, सफाई और बिजली की अस्थाई व्यवस्था कर दी गई है। उनके अनुसार, “जैसे ही सरकार की ओर से लिखित आदेश मिलेंगे, खरीद तुरंत शुरू हो जाएगी।”

किसानों का मिलरों पर अविश्वास

पिछले साल मिलरों की हड़ताल और देरी से खरीद ने किसानों को औने-पौने दामों पर धान बेचने को मजबूर कर दिया था। इस बार किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर राइस मिलर मनमानी करेंगे तो प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी होगी।

मंडी व्यवस्था पर सवाल

अनाज मंडी के गेट पर टूटी सड़क और तुलाई व्यवस्था पर भी किसानों ने सवाल उठाए। इस पर अधिकारी अजय श्योराण ने कहा कि सड़क जल्द दुरुस्त करवाई जाएगी और इस बार इलेक्ट्रॉनिक कांटों से तुलाई कराई जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.