Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में शारदीय नवरात्रों की तैयारियां शुरू, मंदिरों में सजावट और भक्तों में उमंग

Ambala, 21 September

22 सितंबर से शारदीय नवरात्रों की शुरुआत होने जा रही है। इसे लेकर अंबाला में मंदिरों में तैयारियां ज़ोरों पर हैं। मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है और भक्तों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अंबाला कैंट के सनातन धर्म मंदिर में हर रोज़ माता का नया स्वरूप सजाया जाता है। भक्त पूरे नौ दिन व्रत रखकर फलाहार करते हैं और अष्टमी को कन्या पूजन कर व्रत खोलते हैं।


सनातन धर्म मंदिर के पुजारी ने बताया कि 22 सितंबर को सुबह 6 बजे कलश स्थापना के साथ नवरात्रों की शुरुआत होगी। रोज़ाना सुबह 7 बजे से 8 बजे तक पाठ और रात 8.30 से 10.30 बजे तक संकीर्तन होगा। ये कार्यक्रम 1 अक्टूबर तक चलेगा।
30 सितंबर को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर सुबह 9 बजे यज्ञ होगा जो 11.30 बजे तक चलेगा। इसके बाद माता भगवती का शृंगार और एक बजे से भंडारे की शुरुआत होगी। वहीं 29 सितंबर की नवमी को रात 9 बजे से माता की चौकी का आयोजन होगा।

नवरात्रों को लेकर भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। भक्त बताते हैं कि वे हर साल माता रानी के दरबार में आते हैं और नवरात्रों में व्रत रखते हैं। यहां रोज़ माता का नया रूप सजता है, जिससे भक्तों की आस्था और गहरी हो जाती है।माता के शृंगार का सामान बेचने वाले दुकानदारों को भी इन दिनों अच्छे कारोबार की उम्मीद रहती है। वहीं कलाकार और भक्त माता का गुणगान कर माहौल को भक्तिमय बना देते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.