Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शालीमार ग्राउंड, पंचकुला में रामलीला का भव्य शुभारंभ

Panchkula, 21 September 

आज 21 सितंबर 2025 (रविवार) को शालीमार ग्राउंड, सेक्टर 5, पंचकुला में आदर्श रामलीला एवं ड्रामाटिक क्लब, पंचकुला और श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विधिवत हवन और याचना का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथियों में भाजपा जिला उप प्रधान श्री उमेश सूद, पार्षद सोनिया सूद, पार्षद हरिंदर मालिक और  अनूप अग्रवाल (बेकर्स लाउंज) उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित सदस्यों और पत्रकारों को आगामी मंचन के दृश्य और कलाकारों से परिचित कराया।प्रधान  रमेश चड्ढा ने बताया कि रामलीला का मंचन 21 सितंबर से 2 अक्टूबर, दशहरे तक चलेगा, जिसमें रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद और अंत में श्रीराम के राज्याभिषेक तक के दृश्य शामिल होंगे। ट्राईसिटी की सबसे प्राचीन रामलीला होने के नाते, इस वर्ष का मंचन पिछले वर्षों की तुलना में और भी भव्य रहेगा।पहले दिन के मंचन में रावण, विभीषण और कुंभकर्ण के वरदान का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद रावण ने कैलाश पर्वत उठाने में असफल होने के बाद शिवजी की तपस्या कर चंद्रहास तलवार प्राप्त की। रात के अंत में श्रवण कुमार का भावुक नाटक दर्शकों को खूब भाया।

कार्यकारिणी सदस्यों में क्लब के अध्यक्ष मुंशीराम अरोड़ा, उपाध्यक्ष सुभाष पपनेजा, प्रधान रमेश चड्ढा, महासचिव अमित गोयल, वरिष्ठ उप-प्रधान प्रदीप कंसल, वरिष्ठ उप प्रधान ज्ञान सिंह, निर्देशक पवन शर्मा एवं विजय सक्सेना, संयुक्त सचिव निशांत आनंद, प्रबंधक अचिंत आनंद, उप-निर्देशक रॉबिन सक्सेना, कोषाध्यक्ष कृष्ण चौहान, संरक्षक राकेश शर्मा, अशोक वर्मा एवं लीला धारी सचदेव, उप कोषाध्यक्ष विपिन भाटिया, प्रेस सचिव राजेश मलकानिया, प्रचार सचिव रविश गौतम, सह प्रचार सचिव संदीप गुप्ता, स्टोर मैनेजर राजीव गांधी, कार्यकारी सदस्य मुनीश कंसल, राजीव बांगा, बॉबी अग्रवाल और विशाल चड्ढा मौजूद रहे।मुख्य अतिथियों, चेयरमैन  मुंशीराम अरोड़ा और वाइस चेयरमैन  सुभाष पपनेजा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आज के मुख्य कलाकार थे:

  • रावण: रॉबिन सक्सेना
  • विभीषण: कृष्ण चौहान
  • कुंभकर्ण: अभिजीत
  • ब्रह्मा: हरप्रीत गिल
  • नारद: राजीव बांगा
  • शिवजी: प्रदीप कंसल
  • नंदी: जतिन शर्मा
  • श्रवण: कुबेर आनंद
  • शांतनु: शिकार सक्सेना
  • ज्ञानवती: राकेश कन्नौजिया

रामलीला प्रेमियों ने पहले दिन के रंगारंग मंचन का भरपूर आनंद लिया और आगामी दिनों में भी इसी तरह की भव्य प्रस्तुति की उम्मीद जताई.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

लुधियाना निटवेयर फैक्ट्री में भीषण आग : करोड़ों का नुकसान, 35 दमकल गाड़ियां जुटीं

Summer express, लुधियाना। केशव नगर स्थित श्रीयांश निटवेयर फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रात करीब 11:15 बजे कैंसर अस्पताल के पास स्थित तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर से आग की लपटें उठीं, जिसने कुछ ही समय में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के...

न्याय की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठीं स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी, जर्जर मकान की मरम्मत कराने की लगाई गुहार

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर में उपायुक्त (DC) कार्यालय के बाहर एक स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं। उनका आरोप है कि उनके पुश्तैनी कच्चे मकान की हालत बेहद खराब हो चुकी है और बरसात के मौसम में उसमें रहना परिवार के लिए जोखिम भरा बन गया है। धरने...

अरुणाचल के केयी पान्योर में बाढ़-भूस्खलन, एक की मौत, चार लापता, राहत अभियान जारी

Summer express, ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के केयी पान्योर जिले के याचुली क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ ने व्यापक तबाही मचा दी है। प्रशासन के अनुसार इस आपदा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चार लोग अभी भी लापता हैं। हुई लगातार मूसलाधार बारिश के चलते...

मुख्यमंत्री से मिले चानौत गांव के प्रतिनिधि, पेयजल आपूर्ति और विकास कार्यों का मिला भरोसा

Summer express, चंडीगढ़। चानौत गांव के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात कर गांव की पेयजल समस्या और विकास संबंधी मांगों को उनके समक्ष रखा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और इसके लिए...

हरियाणा के फरार आरोपियों की नेपाल भागने की आशंका, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

महराजगंज। हरियाणा से फरार दो वांछित आरोपियों के नेपाल के रास्ते देश छोड़ने की आशंका के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विशेष रूप से सोनौली और ठूठीबारी बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से निगरानी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.