Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कंगना  रनौत ने विक्रमादित्य सिंह को दी शादी की बधाई..जीएसटी पर जताया समर्थन

Mandi, Dharamveer

सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को उनकी शादी पर बधाई दी। विक्रमादित्य सिंह ने आज चंडीगढ़ में डॉ. अमरीन कौर से परिणय सूत्र में बंध गए। सुंदरनगर बाजार में मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना ने कहा, “विक्रमादित्य सिंह के साथ मेरी कोई दुश्मनी नहीं है। यह केवल राजनीतिक विचारधारा की लड़ाई है। उनके स्व. पिता वीरभद्र सिंह ने मुझे हमेशा बहुत सम्मान दिया, और मैं भी उनका सम्मान करती थी। आज वे शादी कर रहे हैं और हिमाचल के राजकुमार हैं, इसलिए उन्हें बधाई।”

किसान आंदोलन पर टिप्पणी से कतराईं

जब मीडिया ने उनसे किसान आंदोलन के दौरान किए गए अपने विवादित बयान पर सवाल किया, तो कंगना ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, “यह मामला न्यायालय के विचाराधीन है, इस पर कुछ कहना उचित नहीं होगा।” बता दें कि इस मामले में अभी तक कंगना को न्यायालय से राहत नहीं मिली है और 29 सितंबर को फिर से सुनवाई होगी।

कंगना ने नए जीएसटी नियमों पर निकाली बचत उत्सव यात्रा

सुंदरनगर में भाजपा की ओर से आयोजित ‘बचत उत्सव’ रैली में कंगना रनौत ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल भी मौजूद रहे। कंगना ने बाजार में दुकानदारों को फूल भेंट किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बचत उत्सव वाले स्टीकर चिपकाए।

कंगना ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक फैसले से न केवल दुकानदारों और कारोबारियों को बल्कि आम जनता को भी राहत मिली है। हमें अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। हमारा देश अब चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.