Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महाराष्ट्र में मॉनसून कहर, बाढ़ से फसलें बर्बाद

महाराष्ट्र | राज्य के कई जिलों में मॉनसून के कहर से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश और बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मराठवाड़ा और पश्चिम महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, जहां मूसलाधार बारिश और बादल फटने की घटनाओं से हालात और गंभीर बने। अब तक इस प्राकृतिक आपदा में चार लोगों की जान जा चुकी है।

शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का आदेश

राज्य सरकार ने 23 सितंबर, सोमवार को स्थिति को देखते हुए प्रभावित जिलों में सभी स्कूल और कॉलेज (प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर) में छुट्टी की घोषणा की।

18 लाख हेक्टेयर से अधिक फसलें प्रभावित

धाराशिव, बीड और सोलापुर जिलों में भारी वर्षा के कारण किसानों को गंभीर नुकसान हुआ है। मराठवाड़ा क्षेत्र में लगभग 18 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है।

सड़कें और घरों को भारी नुकसान

बाढ़ और बढ़ते जलस्तर से कई गांवों का संपर्क कट गया है। लातूर, बीड, धाराशिव, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी और हिंगोली जिलों में 76 मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं। छह सड़कों और पांच पुलों को भी गंभीर क्षति पहुंची है।

70 से अधिक पशुओं की मौत

बाढ़ और बारिश की वजह से मराठवाड़ा में 70 से अधिक पशु भी मारे गए हैं। धाराशिव में 21 और बीड में 16 पशुओं की मौत दर्ज की गई। लातूर और नांदेड़ में बिजली गिरने से दो व्यक्तियों की जान गई, जबकि लातूर में एक व्यक्ति बाढ़ में बह गया।

रेस्क्यू और राहत कार्य युद्ध स्तर पर

प्रशासन ने बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किया। बीड में 70 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, जबकि जालना और धाराशिव में कई राहत और बचाव अभियान चलाए गए। परंडा तालुका के ढगपिंपरी और वडनेर गांवों में हेलिकॉप्टर के जरिए 27 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। अभी भी लगभग 150 लोग फंसे हुए हैं।

उपमुख्यमंत्री ने लिया हालात का जायजा

एनसीपी सांसद सुनील तटकरे के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री अजित पवार सुबह से बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों के संपर्क में हैं और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। पवार 24 सितंबर को सोलापुर, धाराशिव और बीड जिलों का दौरा कर सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.