Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका में हनुमान की मूर्ति को लेकर बवाल तेज

टेक्सास | टेक्सास में स्थित 90 फुट ऊंची भगवान हनुमान जी की मूर्ति पर रिपब्लिकन नेता अलेक्जेंडर डंकन की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यह मूर्ति, जिसे “स्टैच्यू ऑफ यूनियन” कहा जाता है, श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर शुगर लैंड में स्थित है और अमेरिका की सबसे ऊंची हिंदू मूर्तियों में गिनी जाती है।

डंकन, जिनका नाम पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा बताया जा रहा है, ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मूर्ति को “झूठे हिंदू भगवान की मूर्ति” करार दिया और लिखा कि “हम एक क्रिश्चियन राष्ट्र हैं।” उन्होंने बाइबल का हवाला देते हुए मूर्तिपूजा का विरोध किया।

उनके इस बयान पर हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे “एंटी-हिंदू और भड़काऊ” बताते हुए टेक्सास रिपब्लिकन पार्टी से कार्रवाई की मांग की। संगठन ने सवाल उठाया कि क्या पार्टी अपने ही गैर-भेदभाव दिशानिर्देशों का पालन करेगी या नहीं।

सोशल मीडिया पर भी डंकन की टिप्पणी की आलोचना हो रही है। एक उपयोगकर्ता ने लिखा, “हिंदू धर्म के ग्रंथ सदियों पुराने हैं और उन्होंने ईसाई धर्म पर भी प्रभाव डाला है। इसे सम्मान देना चाहिए।”

यह मूर्ति 2024 में श्री चिन्मयी जीयर स्वामीजी द्वारा स्थापित की गई थी और भक्ति के साथ-साथ एकता, सद्भाव और समावेशिता का प्रतीक मानी जाती है। यह अमेरिका की तीसरी सबसे ऊंची प्रतिमा है और भारतीय-अमेरिकी समुदाय सहित विभिन्न अंतरधार्मिक संगठनों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इस विवाद ने अमेरिका में धार्मिक स्वतंत्रता, सांस्कृतिक सम्मान और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...

सोनीपत में 25 हजार रिश्वत लेते गिरदावर गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

summer express , सोनीपत। जमीन की सनद तकसीम की कार्रवाई आगे बढ़ाने के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की सोनीपत टीम ने  शाम गिरदावर राजेश मलिक को गिरफ्तार किया। एसीबी ने यह कार्रवाई पुरानी तहसील परिसर में की। आरोपी से रिश्वत की रकम भी बरामद कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.