पानीपत । खादी आश्रम के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं और शव के पास एक पत्थर भी पड़ा हुआ था।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सेक्टर 29 के इंचार्ज अनिल ने बताया कि मृतक लगभग 40 वर्ष का था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीआईए सहित चार टीमें घटना स्थल पर तफ्तीश कर रही हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव पर चोट के निशान और पास पड़े पत्थर के कारण इसे संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु माना जा रहा है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।