Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनम कपूर ने लंदन फैशन वीक में इंडो-वेस्टर्न लुक से मचाया धमाल, अनामिका खन्ना के डिजाइन का जलवा

23 September, 2025

बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर, जो अपने स्टाइल सेंस के लिए जानी जाती हैं, ने फिर से फैशन प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हाल ही में लंदन फैशन वीक 2025 में उन्होंने अनामिका खन्ना के डिजाइन किए गए इंडो-वेस्टर्न लुक को पेश किया।

सोनम के लुक में तीन अलग-अलग एलिमेंट्स का खूबसूरत संयोजन था। उन्होंने फुल एंब्रॉयडरी वाला ओवरकोट पहना, जिसे सफेद शर्ट और साड़ी स्टाइल दुपट्टे के साथ स्टाइल किया गया। दुपट्टे पर ट्रेडिशनल ब्रोज का काम इस आउटफिट को और भी खास बनाता है।

पूरा लुक शाइनी ब्लैक पलाजो और बंजारा पैटर्न के क्लच के साथ पूरा हुआ, जो भारतीय और वेस्टर्न फैशन का बेहतरीन मिश्रण पेश करता है। सोनम ने तस्वीरों में स्टाइलिश पोज़ देकर फैंस का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इज़हार करते हुए लिखा, “मेरी प्रिय अनामिका खन्ना, आप हमेशा अद्वितीय और शानदार रहेंगी। लंदन में आपका शो अद्भुत था!”इससे पहले सोनम ने एक सफेद लॉन्ग ड्रेस पहनी थी, जो राजस्थान में गोडावण पक्षियों की बढ़ती संख्या को दर्शाती थी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.