Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पति-पत्नी मिलकर भी कर सकते हैं पोस्ट ऑफिस RD में निवेश

नई दिल्ली | अगर आप ऐसे निवेश विकल्प की तलाश में हैं जो पूरी तरह सुरक्षित हो, सरकारी गारंटी के साथ हो और नियमित निवेश पर अच्छा रिटर्न दे, तो पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बड़ी रकम एक बार में निवेश करने की जरूरत नहीं होती। आप हर महीने छोटी-छोटी किश्तों में निवेश कर सकते हैं और लंबे समय में एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।

सरकारी समर्थन के कारण इस योजना में आपका पैसा सुरक्षित रहता है। वर्तमान में इस पर 6.7% सालाना ब्याज मिलता है, जिसे हर तिमाही रिवाइज किया जाता है।

योजना की मुख्य विशेषताएं

  • योजना किसी भी भारतीय नागरिक के लिए खुली है।
  • सिंगल या अधिकतम तीन लोगों के साथ जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं।
  • अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों के नाम से भी खाता खोल सकते हैं।
  • 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे खुद भी अपना अकाउंट खोल सकते हैं।
  • निवेश की शुरुआत ₹100 प्रति माह से की जा सकती है, अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं।
  • मैच्योरिटी अवधि 5 साल है, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
  • एक साल नियमित निवेश के बाद जमा राशि पर 50% तक लोन लिया जा सकता है।

10 साल में बनाएं ₹42 लाख का फंड

मान लें आपकी मासिक बचत ₹25,000 है। इसे 10 साल तक निवेश करने पर कुल निवेश राशि ₹30 लाख होगी। इस पर मिलने वाला ब्याज लगभग ₹12.71 लाख होगा। यानी 10 साल में मैच्योरिटी राशि ₹42.71 लाख बन जाएगी।

पति-पत्नी मिलकर भी निवेश कर सकते हैं। अगर दोनों जॉइंट अकाउंट में ₹12,500-₹12,500 हर महीने जमा करें, तो 10 साल में वही फंड तैयार हो जाएगा।

इस योजना के जरिए निवेशक सुरक्षित तरीके से बड़े वित्तीय लक्ष्य हासिल कर सकते हैं और लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न भी पा सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हरियाणा में अपराध पर सख्ती जारी, अनिल विज ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार

Summer express,अंबाला , अंकुर कपूर I हरियाणा सरकार इन दिनों अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मोड में नजर आ रही है। राज्य में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर और गैंगस्टरों पर कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकार की कार्रवाई और विपक्ष के...

महम विधायक बलराम दांगी को 5 करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर सैमाणिया का नाम फिर आया सामने

Summer express, /महम |महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी को विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी भरे संदेश में एक सप्ताह के भीतर रकम तैयार करने की चेतावनी दी गई है, साथ ही लिखा गया है कि...

नूंह में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सवाल, कागजों में संचालन और किराए भुगतान के आरोप

Summer express, नूंह | नूंह जिले के नगीना क्षेत्र में संचालित चार अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये स्वास्थ्य केंद्र केवल कागजों में ही संचालित हो रहे हैं, जबकि वास्तविक स्थिति में न तो यहां नियमित स्टाफ मौजूद है और न...

नूंह में ASI निलंबित: झूठे अवकाश और 11 दिन गैरहाजिरी का आरोप, विभाग को गुमराह करने का मामला

Summer express ,नूंह | हरियाणा के नूंह जिले में अनुशासनहीनता और विभाग को गुमराह करने का गंभीर मामला सामने आया है। तावड़ू सदर थाने में तैनात एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) अनिल कुमार को पुलिस अधीक्षक (SP) ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर आरोप है कि उसने अपनी दादी की मृत्यु...

सिरसा में राम रहीम ने पुनर्निर्मित डेरा परिसर जनता को किया 

समर्पित Summer express,सिरसा | रोहतक की सुनारिया जेल से 26 मई को पैरोल पर बाहर आने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने सिरसा स्थित पुराने डेरे के मुख्य परिसर का व्यापक पुनर्निर्माण कराया है। अब परिसर में भव्य प्रवेश द्वार, हाथियों की प्रतिमाएं, श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक विश्राम सुविधा, होटल और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.