Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनीषा मौत केस में CBI जांच, चौंकाने वाले सबूत

भिवानी | मनीषा मौत मामले की सच्चाई और रहस्य उजागर करने के लिए CBI की टीम लगातार 21 दिनों से जांच में जुटी हुई है। टीम हर एक तथ्य और उपलब्ध सबूत को जोड़कर मामले की कड़ियों को स्पष्ट करने का प्रयास कर रही है।

मंगलवार को टीम ने सिंघानी का दौरा किया, जहां मनीषा का शव पाया गया था। इसके अलावा टीम ने उस प्ले स्कूल का भी निरीक्षण किया, जहां मनीषा शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं।

CBI टीम दोपहर सिंघानी पहुंची और स्कूल स्टाफ से सबूत जुटाकर पूछताछ की। टीम ने नर्सिंग कॉलेज का भी तीसरी बार दौरा किया, जहां मनीषा एडमिशन की जानकारी लेने के लिए घर से गई थी।

इसके अलावा, टीम ने सिंघानी में खाद-बीज विक्रेता से भी बातचीत की और दुकान का निरीक्षण किया। विक्रेता ने पुलिस और CBI के सामने बताया था कि मनीषा ने 11 अगस्त को कीटनाशक पदार्थ उसकी दुकान से खरीदा था।

CBI टीम ने दिनभर निरीक्षण और पूछताछ करने के बाद शाम वापस अपने कार्यालय लौट गई। टीम मनीषा के परिवार से पहले भी तीन-चार बार बातचीत कर चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अब तक कुछ महत्वपूर्ण तथ्य और सबूत मिले हैं, जिनकी मदद से मामले की कड़ियों को जोड़कर निष्कर्ष की ओर बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धार्मिक स्थल पीर निगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक खाई में गिरा, 40 से अधिक घायल

Summer express/ऊना/ राकेश -:धार्मिक स्थल पीर निगाह में माथा टेककर वापस लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। पीर निगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई में श्रद्धालुओं से भरा 14 टायर वाला मालवाहक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज, सीएम आवास घेराव के लिए निकले, बैरिकेडिंग तोड़ी

summer express, पटना। भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्र संगठनों और बिहार सरकार के बीच बातचीत के बावजूद प्रमुख मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र एक बार फिर पटना की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।...

पंजाब से जुड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, चंडीगढ़ में आईईडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार

summer express, तरनतारन। पंजाब से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से तीन युवकों को आईईडी और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थान की रेकी कर वहां धमाका करने की तैयारी...

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 27 अगस्त दोपहर से शुरू होगी सुविधा

summer express ,अंकुर कपूर अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी बिना किराया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.