Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुलकर सलमान और पृथ्वीराज के घर छापे, टैक्स चोरी का खुलासा

मुंबई | साउथ सिनेमा के बड़े स्टार दुलकर सलमान और पृथ्वीराज सुकुमारन इस समय सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनकी किसी फिल्म के कारण नहीं बल्कि टैक्स चोरी और अवैध वाहन तस्करी के आरोपों के चलते।

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने ऑपरेशन नुमखोर के तहत केरल के कई स्थानों पर छापेमारी की। इस ऑपरेशन का उद्देश्य उस गैंग का पता लगाना है, जो भूटानी सेना द्वारा छोड़ी गई 150 से अधिक गाड़ियों की अवैध तस्करी कर उन्हें भारत में बेच रहा था।

अब तक कोझिकोड और मल्लपुरम में 7 जगहों से 11 गाड़ियां जब्त की जा चुकी हैं। दुलकर सलमान की गाड़ी भी जब्त कर ली गई है और उनसे कहा गया है कि यदि उनके पास और वाहन हैं, तो उन्हें अधिकारियों के सामने पेश करें। जब्त वाहन करीपुर एयरपोर्ट स्थित कस्टम ऑफिस में भेजे गए हैं। इनमें लैंड क्रूजर, लैंड रोवर, टाटा SUV और महिंद्रा ट्रक शामिल हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि ये छापेमारी भूटान से बिना टैक्स चुकाए महंगे वाहन लाने की घटनाओं के मद्देनज़र की जा रही है। अब तक लगभग 15 ऐसे मामले सामने आए हैं।

ऑपरेशन नुमखोर अभी भी जारी है। कस्टम विभाग ने कहा है कि छापेमारी में बरामद दस्तावेज और सबूत इकट्ठा कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुलकर सलमान, पृथ्वीराज सुकुमारन और अमित चक्कलक्कल जैसे स्टार्स के घरों पर छापों ने मीडिया और जनता का ध्यान खींचा है।

अधिकारियों का आरोप है कि भूटान में कुछ लग्जरी गाड़ियों की नीलामी के बाद, स्मगलर फर्जी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के जरिए पहले हिमाचल प्रदेश में उन्हें रजिस्टर करवाते हैं और फिर केरल में भेज देते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.