Facebook-f Youtube X-twitter

सांपला में लगे पोस्टर: हुड्डा पिता-पुत्र बताए गए लापता

सांपला | पानी से जूझ रहे सांपला कस्बे में मंगलवार रात अचानक लगाए गए पोस्टरों ने सियासी हलचल तेज कर दी। पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा को “लापता” बताया गया।

इन पोस्टरों को नगर पालिका के पूर्व पार्षद शिव कुमार रंगीला ने लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांपला में भारी बारिश से 300 से 400 घर जलभराव से प्रभावित हैं, लेकिन न तो विधायक भूपेंद्र हुड्डा और न ही सांसद दीपेंद्र हुड्डा हालचाल लेने पहुंचे। पोस्टर में यहां तक लिखा गया—“अगर दोनों कहीं दिखाई दें तो सांपला की जनता को सूचित करें। कोई तो हमारी मदद करो।”

शिव कुमार रंगीला का कहना है कि पूर्व सीएम हुड्डा आसपास के गांवों में जरूर पहुंचे और फोटो खिंचवाकर चले गए, लेकिन अपने विधानसभा क्षेत्र सांपला में एक बार भी नहीं आए। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में लोगों को अपने विधायक और सांसद की सख्त जरूरत है।

हालांकि, रिकॉर्ड बताते हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 6 सितंबर को गढ़ी सांपला-किलोई हलके का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने पाकस्मा, भैसरूं, कसरेहटी, समचाना और सांपला क्षेत्र में पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए थे।

गौरतलब है कि शिव कुमार रंगीला 2014 से 2019 तक सांपला नगर पालिका पार्षद रहे। इसके बाद उन्होंने 2019 में बेरी विधानसभा सीट और 2024 में गोहाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.