Chamba, Manjur
चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के चलते लोकनिर्माण विभाग को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। कई संपर्क मार्ग, पुलिया और नालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लगातार भूस्खलन के कारण यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। विभाग ने अपनी मशीनरी के साथ-साथ निजी जेसीबी मशीनों को भी तैनात किया है, ताकि जल्द से जल्द मार्ग बहाल कर लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।
भारी मानसून से लोकनिर्माण विभाग को अब तक करीब 27 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। कई जगह सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और कुछ स्थानों पर पुलिया बह गई हैं। विभाग लगातार युद्धस्तर पर काम कर रहा है ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस बार के भारी मानसून ने लोकनिर्माण विभाग को लगभग 27 करोड़ का नुकसान पहुंचाया है। कई जगह सड़कें बंद हुई हैं। हमने विभागीय मशीनों के साथ-साथ निजी मशीनें भी लगाई हैं ताकि मार्ग जल्द बहाल किए जा सकें और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। अभी भी कई मार्ग अवरुद्ध हैं, जिन्हें खोलने का प्रयास जारी है।