Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जिला शिमला में 550 युवा तैयार होंगे आपदा प्रबंधन के लिए

Shimla, 24 September

जिला शिमला में युवाओं को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में दक्ष बनाने के लिए 550 युवा आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 200 एनसीसी, 100 एनएसएस, 100 नेहरू युवा केंद्र योजना और 100 भारत स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थी शामिल होंगे।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि प्रशिक्षण का शुभारंभ 1 अक्टूबर 2025 से होगा। मास्टर ट्रेनरों के मार्गदर्शन में होने वाले इस प्रशिक्षण के बाद युवाओं को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रमाणपत्र, आईडी कार्ड और प्रचार-प्रसार सामग्री प्रदान की जाएगी।साथ ही प्रशिक्षित युवाओं को तीन साल की बीमा सुरक्षा भी दी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि इस योजना में केवल एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र और स्काउट-गाइड के स्वयंसेवक शामिल होंगे। इससे पहले जिले में आपदा वॉलंटियर्स को प्रशिक्षित किया गया था, लेकिन युवा आपदा मित्र योजना को अलग ढंग से लागू किया जा रहा है।प्रशिक्षण चार बैचों में आयोजित होगा। इसके लिए बटालियन ट्रेनिंग सेंटर होम गार्ड एंड सिविल डिफेंस सुन्नी, पराला, सरगीन और फायर ट्रेनिंग सेंटर बल्देयां को प्रशिक्षण स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंघल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एसडीएम ठियोग डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.