Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला मंदिर परिसर में एएसआई पर हमला, गंभीर हालत

पंचकूला | सेक्टर-5 स्थित माता मनसा देवी मंदिर परिसर में एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें एएसआई सुखजेंट सिंह पर प्रसाद मार्केट के दुकानदारों ने हमला किया। हमलावरों ने उनके सिर पर पत्थर मारा और वर्दी फाड़ दी। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मियों से भी मारपीट की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना माता मनसा देवी कॉम्प्लेक्स के जांच अधिकारी एएसआई सुखजेंट सिंह, एक महिला की शिकायत पर प्रसाद मार्केट पहुंचे थे। वहां उन्होंने देखा कि कुछ लोग पीसीआर और राइडर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से मारपीट कर रहे थे। हस्तक्षेप करने पर पीछे से उनके सिर पर पत्थर मारा गया और भीड़ में मौजूद लोगों ने उनकी वर्दी फाड़ दी।

एएसआई सुखजेंट सिंह ने बताया कि महिला सोना ने उनका बाजू पकड़कर वर्दी फाड़ी, जबकि उसका बेटा साहिल अपनी जेब से पत्थर निकालकर उनके सिर पर वार किया। पत्थर लगने से गंभीर चोटें आईं, जिससे खून बहने लगा। एएसआई को रूमाल से खून रोकने की कोशिश करते हुए अन्य पुलिसकर्मी सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल ले गए।

सुरक्षा बढ़ाई गई

इस हिंसक घटना के बाद मंदिर परिसर और विशेष रूप से प्रसाद मार्केट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की घटना को रोका जा सके।

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी

थाना प्रभारी SHO विरेंद्र ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से मारपीट और वर्दी फाड़ने के मामले में महेन्द्र सिंह, उनकी पत्नी सोना, बेटा साहिल और बेटी नेहा (सभी निवासी भैसा टिब्बा) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। SHO ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.