Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

GST सुधारों पर कांग्रेस का पलटवार, बोली—आठ साल बोझ डालने के बाद अब राहत का श्रेय ले रही भाजपा

Shimla, Sanju

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में किए गए जीएसटी सुधारों के ऐलान पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आठ वर्षों तक करों का बोझ डालने के बाद अब जनता को गुमराह कर रही है और राहत देने का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।

चौहान ने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा सरकार ने जल्दबाजी में जीएसटी लागू किया था, जिससे गरीब और आम उपभोक्ता बुरी तरह प्रभावित हुए। उन्होंने याद दिलाया कि उस समय राहुल गांधी ने इसे “गब्बर सिंह टैक्स” करार दिया था।कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीते आठ साल में 55 लाख करोड़ रुपये जीएसटी से वसूले गए, लेकिन जनता को कोई ठोस फायदा नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा कि रूस से सस्ता तेल खरीदा गया, पर इसका लाभ उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचा। चौहान ने स्पष्ट किया कि केंद्र से राज्यों को मिलने वाला जीएसटी शेयर कोई एहसान नहीं बल्कि संवैधानिक अधिकार है।

नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार को पांच वर्षों में 13,000 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला था, जबकि मौजूदा कांग्रेस सरकार को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इससे प्रदेश को करीब 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।उन्होंने भाजपा पर सवाल दागते हुए कहा कि, “2017 में जीएसटी लागू करते समय किसकी सरकार थी और आज टैक्स कम करने का श्रेय कौन ले रहा है?

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.