Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल को मिलने लगा अरबों का राजस्व : राजेश धर्माणी

Hamirpur, Arvind

 नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की व्यवस्था परिवर्तन की नीति से हिमाचल प्रदेश को हर माह करोड़ों रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो रहा है।

धर्माणी बुधवार को सिद्धार्थ राजकीय डिग्री कॉलेज नादौन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की चार दिवसीय अंतर-महाविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के सीईओ (माईगॉव) डॉ. गोपाल गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 70 कॉलेजों की टीमें भाग ले रही हैं।

प्रदेश को विद्युत प्रोजेक्टों व अन्य उपक्रमों से हो रहा लाभ

मंत्री ने कहा कि कबड्डी जैसा पारंपरिक खेल आज ग्लैमर्स रूप में विश्व स्तर पर पहचान बना चुका है और युवा इसे करियर के रूप में भी अपना रहे हैं।उन्होंने बताया कि कड़छम-वांगतू जलविद्युत परियोजना से 18 प्रतिशत रॉयल्टी के रूप में प्रदेश को 150 करोड़ रुपये प्राप्त हो रहे हैं, जबकि होटल वाइल्ड फ्लॉवर हॉल से 1.77 करोड़ रुपये की आमदनी शुरू हुई है। इसके अलावा सार्वजनिक उपक्रमों को आवंटित परियोजनाओं, मेडिकल डिवाइस पार्क और औद्योगिक घरानों को भूमि आवंटन से जुड़ी व्यवस्थाओं में सुधार से आने वाले समय में हिमाचल को अरबों रुपये का राजस्व मिलने की संभावना है।

शिक्षा क्षेत्र का जिक्र करते हुए धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खाली व अल्प विद्यार्थी संख्या वाले स्कूलों को मर्ज करने का निर्णय लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया है। इसी के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक में 21वें स्थान से छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.