Facebook-f Youtube X-twitter

तीन महादेवियों का इकलौता मंदिर, जहां सामने से नहीं होते दर्शन

Mandi, Dharamveerशारदीय नवरात्रों के अवसर पर माता रानी के उस अद्भुत मंदिर की चर्चा करना विशेष हो जाता है, जहां सामने से दर्शन नहीं किए जाते। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर, जिसे छोटी काशी भी कहा जाता है, की पहाड़ियों पर स्थित है माता टारना का प्राचीन मंदिर। यहां देवी महाकाली, महासरस्वती और महालक्ष्मी पिंडी स्वरूप में विराजमान हैं।

16वीं शताब्दी में हुआ निर्माण

ऐतिहासिक मान्यता के अनुसार 16वीं शताब्दी में राजा श्याम सेन ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। कहा जाता है कि उन्हें इस पहाड़ी पर तीन कन्याएं दिखाई दीं। जब राजा वहां पहुँचे तो कोई नहीं मिला। बाद में स्वप्न में माता ने दर्शन दिए और मंदिर बनाने का आदेश दिया। खुदाई के दौरान तीन पिंडी स्वरूपा मूर्तियां प्रकट हुईं, जिन्हें महाकाली, महासरस्वती और महालक्ष्मी माना गया।

क्यों बंद हुआ सामने का दरवाजा

प्रारंभ में मंदिर का मुख्य द्वार पश्चिम दिशा में था। लेकिन सामने से माता के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु मूर्छित हो जाते थे। पुजारी हर्ष शर्मा के अनुसार, माता ने स्वयं राजा श्याम सेन को स्वप्न में दर्शन देकर द्वार को साइड से बनाने की बात कही। इसके बाद उत्तर दिशा में नया द्वार बनाया गया और पश्चिम का द्वार सदा के लिए बंद कर दिया गया। आज तक श्रद्धालु उत्तर दिशा से ही माता के दर्शन करते हैं।

अद्भुत आस्था का केंद्र

मंदिर में सिंह की प्रतिमा पिंडियों के ठीक सामने पश्चिम दिशा की ओर स्थित है, वहीं दरवाजा अब भी बंद है। स्थानीय लोग माता को टारना या श्याम काली के नाम से पुकारते हैं। श्रद्धालु महेंद्र पाल और जोगिंद्र शर्मा का कहना है कि माता सभी को तारने का काम करती हैं, इसी कारण इस मंदिर का नाम टारना माता पड़ा।

शिवरात्रि पर उमड़ती है भीड़

हर वर्ष शिवरात्रि महोत्सव के दौरान यहां अपार भीड़ उमड़ती है। जनपद मंडी के अराध्य देव कमरूनाग भी इसी मंदिर में विराजते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं को लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।

वीवीआईपी भी झुकाते हैं शीश

हिमाचल प्रदेश का कोई राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री या नेता ऐसा नहीं, जिसने इस दरबार में आकर नतमस्तक न हुआ हो। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में आने वाले सभी वीवीआईपी यहां माता टारना के दर्शन करना नहीं भूलते।मंडी की धार्मिक पहचान में टारना माता मंदिर अपनी अनूठी परंपरा और विशेषता के कारण आज भी सर्वोपरि माना जाता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.