Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल दौरे पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, भारत-पाक मैच पर जताया भरोसा

Karnal, 28 September

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत कर्ण कमल कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनकर की। इसके बाद बूथ नंबर 82 की समिति के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर बनाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

भारत-पाक फाइनल पर बड़ा बयान

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे फाइनल मैच को लेकर मनोहर लाल ने विश्वास जताया कि जीत भारत की होगी। उन्होंने कहा, “हमने पाकिस्तान को पहले भी हर क्षेत्र में हराया है। ऑपरेशन सिंदूर में भी उन्हें सबक सिखाया गया था। आज का मुकाबला भी भारत ही जीतेगा और पाकिस्तान को फिर मात मिलेगी।”

विपक्ष पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोहर लाल ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इनेलो और कांग्रेस के बीच केवल ‘नूरा कुश्ती’ चल रही है। “वो कहते हैं हम इनके साथ हैं, ये कहते हैं हम उनके साथ हैं। भाजपा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है,” उन्होंने कहा।

सामूहिक विवाह में आशीर्वाद और गौशाला में पूजा

अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री सेक्टर-8 स्थित अग्रसेन भवन पहुंचे, जहां सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद वे श्री कृष्ण गौशाला पहुंचे, जहां स्वामी ज्ञानानंद महाराज के साथ पूजा-अर्चना की और फ्री मेडिकल कैंप व गौ चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

व्यापारी संवाद और सम्मेलन में होंगे शामिल

शाम को मनोहर लाल सिख सम्मेलन में शामिल होंगे और उसके बाद व्यापारियों के साथ जीएसटी को लेकर संवाद करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.