Shimla, Sanju
लोअर बाजार में नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई से व्यापारियों में रोष बढ़ गया है। इसी के चलते व्यापारियों ने सोमवार को बाजार बंद रखने की अपील की है। वहीं, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने व्यापारियों से अपील की है कि वे कानून के दायरे में रहकर ही कारोबार करें।
महापौर की सफाई
महापौर ने कहा कि पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह इस मामले को लेकर उनसे मिले थे, जिन्हें स्पष्ट कर दिया गया है कि बिना वजह किसी भी व्यापारी को परेशान नहीं किया जा रहा। नगर निगम की कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार तहबाजारी और अतिक्रमण के मामलों को लेकर की जा रही है।
व्यापारियों से नियमों के पालन की अपील
महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि बाजारों में अतिक्रमण और अवैध कब्जों को लेकर हाई कोर्ट खुद मॉनिटरिंग कर रहा है। ऐसे में व्यापारी भी नियमों का पालन करें और नगर निगम का सहयोग करें।